स्पेन के मैड्रिड में एक होटल के कर्मचारी को मोरक्को की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का नस्लीय आधार पर अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट की। पोस्ट को देखने वाले होटल के अन्य कर्मचारियों ने उसकी निंदा की। कुछ पोस्ट में अपमानजक सामग्री के साथ मोरक्को के खिलाड़ियों की तस्वीरें भी थीं।

मोरक्को की फुटबॉल टीम स्पेन की राजधानी के मेट्रोपोलिटन स्टेडियम में मंगलवार को पेरू का सामना करेगी। पिछले साल कतर में हुए फुटबॉल विश्व कप में मोरक्को ने स्पेन और पुर्तगाल को हराकर सबको चौका दिया था। हालांकि वह सेमीफाइनल में फ्रांस से हार गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *