बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 2′ को लेकर फैंस के बीच क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।

इस फिल्म का फैंस को काफी दिनों से इंतजार था। वहीं मेकर्स ने भी भूल भुलैया 2 की अनाउंसमेंट काफी समय पहले ही कर दी थी। फिल्म 20 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

इसी बीच अब कियारा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। जिसमें वो सोनी टीवी के एक स्टूडियो के बाहर खड़े होकर पैपराजी को पोज देती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।इसी के साथ ये बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस कपिल शर्मा शो के सेट के बाहर घूमती हुई दिखाई दी हैं।

इस वायरल वीडियो में कपिल के शो का प्रोडक्शन हाउस ‘फ्रेम्स’ का बेनर लगा हुआ दिखाई दे रहा है।  ऐसा भी हो सकता है कि एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रोमोट करने के लिए कपिल के शो पर शूटिंग करने के लिए गई हों।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *