यो यो हनी सिंह किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उसे फैंस ने खूब पसंद किया। रैपर के हर गाने पर ऑडियंस बेशुमार प्यार लुटाती है। वहीं, एक वक़्त ऐसा भी था जब हनी सिंह अपने करियर के पिक पर आकर कही गुमनामी में खो गए थे।

अचानक ही हनी सिंह ने इस ग्लेमर भरी दुनिया से कुछ दूरी बना ली थी।  अब इस बात का खुलासा हो चूका है कि आखिरकार उन्होंने ऐसा क्यों किया।इन दिनों वो अपनी लाइफ के इस डार्क फेज पर खुलकर बातें कर रहे हैं

अपने ऊपर बीती हर बात का ज़िक्र बेझिझक करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब एक बार फिर सिंगर ने अपनी मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ने उनकी इस कंडीशन में कैसे उनका साथ दिया और कैसे इससे बाहर आने में उनकी मदद की।

हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि दीपिका पादुकोण ने उनके लिए एक डॉक्टर का सुझाव दिया था, जब वो कुछ मेन्टल हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे थे और समझ नहीं पा रहे थे कि किस डॉक्टर के पास जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *