भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड को देखते टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Honda भी जल्द ही एंट्री करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। काफी समय से होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटर  को लेकर खबर सामने आ रही हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda U-Go को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था और इसके तुरंत बाद, जापानी निर्माता ने भारत में भी स्कूटर के लिए एक पेटेंट दायर किया। पेटेंट 2021 के अगस्त में रजिस्टर किया गया था और अब इसे जर्नल किया गया है।

गौरतलब है कि गुआंगज़ौ मोटर्स ग्रुप कंपनी और जापान होंडा मोटर द्वारा स्थापित एक संयुक्त उद्यम, वूयांग-होंडा मोटर्स (गुआंगज़ौ) कंपनी के माध्यम से इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाया जा रहा है। आइए आगे आपको चीन में लॉन्च हो चुके U-Go Electric Scooter की खासियत के बारे में जानकारी देते हैं।

जापान की यह दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा पिछले साल चीन में लॉन्च किए गए U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंडिया लाने वाला है।  कंपनी ने इसका पेटेंट इंडिया में दर्ज कराया है, जिसके बाद यह कयास लगने शुरू हो गए हैं।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में 65 किमी की रेंज का दावा करात है। जो अभी भारत में उपलब्ध ज्यादातर प्रमुख ईवी की तुलना में थोड़ा कम है। दूसरा बैटरी पैक जोड़कर रेंज को दोगुना कर 130 किमी किया जा सकता है।

स्लिम टॉप सेक्शन में टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। U-Go का प्रोफाइल दिखने में साधारण है और यह उपयोगितावादी नजर आता है। हालांकि, इसमें स्मार्ट अलॉय व्हील्स मिलते हैं और इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *