होंडा मोटर्स इस महीने अपने ग्राहकों को भारी छूट दे रही है।  कंपनी अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर 33,158 रुपये तक की डिस्काउंट दे रही है।कंपनी ये ऑफर केवल 30 अप्रैल 2022 तक ही ऑफर कर रही है। आइये जानते किसपर कितनी मिलेगी छूट

1- होंडा जैज

अगर आप होंडा जैज की कार खरीदने जाएंगे तो, इस महीने होंडा जैज को 12,147 रुपये मुफ्त एक्सेसरीज सहित 12,158 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88.5hp की मैक्सिस पावर और 110Nm की पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरूआती कीमत 7.65 लाख रुपये है।

2- होंडा अमेज

होंडा अपनी अमेज कार पर 6,000 रुपये के एक्सचेंज और 5,000 रुपये के लॉयलिटी बोनस सहित 15,000 रुपये तक के ऑफर दे रही है। इस सेडान में स्लोपिंग रूफ, LED हेडलाइट्स और 15-इंच के मिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील दिए गए हैं, वहीं केबिन में दो एयरबैग, पांच सीटें और 7.0 इंच का इंफोटेनमेंट पैनल दिया गया है।

3- होंडा WR-V

होंडा अपनी WR-V SUV पर 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस सहित कुल 26,000 रुपये तक का लाभ दे रही है। केबिन में दो एयरबैग, एक 7.0 इंच का इंफोटेनमेंट पैनल और एक USB चार्जर भी उपलब्ध है।  110Nm की पीक टॉर्क पैदा करता है, वहीं दूसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन जो 98hp/200Nm ऑउटपुट देता है। इस गाड़ी की कीमत 8.76 लाख रुपये से शुरू है।

4- होंडा सिटी

होंडा सिटी पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। पांचवी जनरेशन की होंडा सिटी पर 5,000 रुपये तक के नकद छूट, 8,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट सहित 30,396 रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं।  चौथी जनरेशन की होंडा सिटी कार पर भी कंपनी 5,000 रुपये नगद छूट और 6,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट सहित 20,000 रुपये तक के छूट दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *