हॉकी वर्ल्ड कप 2023  की आधिकारिक शुरूआत 11 जनवरी से हो रही है पहला मुकाबला 13 जनवरी को खेला जाएगा। हॉकी विश्व कप का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा।

जिन खिलाड़ियों पर विश्व कप जिताने का दारोमदार है उनमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित करीब आधा दर्जन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।  आकाशदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, पीआर श्रीजेश के नाम प्रमुख हैं।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर भारत को वर्ल्ड कप विनर बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है। हरमनप्रीत सिंह ने ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीता है और जूनियर विश्व कप के भी विनर रहे हैं। हरमनप्रीत सिंह एशिया कप का खिताब भी जिता चुके हैं।

2018 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह स्टार खिलाड़ी हैं और टोक्यो में ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। मनदीप सिंह ने 2022 में कुल 13 गोल दागे थे और उन्हें भारतीय टीम का सबसे चतुर खिलाड़ी माना जाता है। मनदीप सिंह के अनुभव का भारतीय टीम को फायदा मिल सकता है।

भारतीय टीम के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश पर भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने का दारोमदार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और उनकी भी तमन्ना है कि भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *