Sunday, September 8, 2024 at 5:24 AM

हिमंत बिस्व ने की कैबिनेट बैठक, नवंबर में होंगे पंचायत चुनाव, विकासखंडों का होगा पुनर्गठन

असम में बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने बताया कि असम कैबिनेट ने इस साल नवंबर में राज्य में पंचायत चुनाव कराने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को असम की कैबिनेट बैठक असम से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा के नेतृत्व में आयोजित हुई। जिसमें नवंबर में पंचायत चुनाव कराने का फैसला लिया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सभी विकासखंडों का पुनर्गठन किया जाएगा। पंचायत का परिसीमन अगस्त तक पूरा हो जाएगा।

हिमंत बिस्वा ने लोकसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं के वोटों पर बात की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मुद्दा विकास नहीं था, बल्कि धर्म था। इस चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं ने असम में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम में इस चुनाव में पूरी तरह से ध्रुवीकरण की राजनीति की है।

असम मुख्यमंत्री ने कहा कि असम ओरुनोदोई योजना के संबंध में मंत्री अजंता नियोग, डॉ. रानोज पेगु, रंजीत कुमार दास और बिमल बोरा सहित एक कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया। यह समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि मंगलवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया। 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुआ। जिसमें से 9 सीट भाजपा, 3 सीट कांग्रेस और 1 यूपीपी लिबरल ने जीती।

Check Also

दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए लागू होगा एमआईएस मॉड्यूल, सुप्रीम कोर्ट ने मानीं CEC की सिफारिशें

नई दिल्ली: दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ाने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए एमआईएस मॉड्यूल लागू …