विमेंस आईपीएल 2023 की नालामी में हिमाचल प्रदेश की बेटी का नाम भी चर्चा में रहा। जी हां, भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की कर चुकीं रेणुका ठाकुर सिंह अब विमेंस आईपीएल में भी धमाल मचाती नजर आएंगी।

नीलामी के लिए उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा था, लेकिन उन्हें आरसीबी टीम ने मोटी रकम के साथ खरीद लिया। उनकी 1 करोड़ 50 लाख बोली लगी।

रेणुका ने टीम इंडिया के लिए अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम ने भी पूरा जोर लगाया, लेकिन अंत में आरसीबी टीम बाजी मार गई। रेणुका के अलावा आरसीबी ने स्मृति मंधाना (3.40 करोड़), एलिसे पेरी (1.70 लाख), सोफी डिवाइन (50 लाख) को भी खरीदा।

उनके हाथ पर पिता के साथ खेलती हुई बेटी का टैटू बना हुआ है। उन्होंने इसे अपने पिता केहर सिंह ठाकुर की याद में अपने हाथ पर एक टैटू बनवाया है। वह रोहड़ू में हिमाचल प्रदेश के सिंचाई और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *