चीन में कोरोना की लहर अपने पीक पर पहुंचने वाली है। कोविड से हो रही मौतों और संसाधनों के अभाव से परेशान लोग अब आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। चीन में कोरोना के खौफ से तमाम आत्महत्याओं की सूचना आ रही है।

दुनिया में कोरोना वायरस तेजी से पसर रहा है।  चीन में ही एक भारतीय युवक की कोविड की वजह से मौत हो गई है।चाइना कम्युनिस्ट पार्टी पर नजर रखने वाली ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जेनिफर जेंग ने सोशल मीडिया पर दिल दहलाने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें एक शख्स को बिल्डिंग की छत से खुदकुशी करते देखा जा सकता है।

चीन में रहने रहे एक भारतीय की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। युवक तमिलनाडु का रहने वाला था। 11 दिसंबर को भारत आने के बाद वह कुछ दिनों पहले ही चीन में वापस इंटर्नशिप के लिए गया था। चीन में बीमार पड़ने के बाद उसे आईसीयू में रखा गया था। परिजन विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *