उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है।सोमवार यानी आज सुबह लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक खड़ी बस में तेज रफ़्तार डबल डेकर बस ने टक्कर मर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के अनुसार, हादसे में 16 घायलों का इलाज चल रहा है जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इस हादसे में दोनों बसों के 8 यात्रियों की मौत हो गई, 12 से अधिक यात्री घायल हो गए. 12 से अधिर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *