गाजीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल के फॉर्म हाउस समेत 3 प्रॉपर्टी कुर्क किए गए। पत्नी फरहत अंसारी और बेटियों के नाम की संपत्ति कुर्क की गई।

पुलिस ने उनके एक फॉर्म हाउस समेत तीन प्रॉपर्टी कुर्क की है, जो उनकी तीन बेटियों के नाम हैं. शुक्रवार की दोपहर गाजीपुर के एसपी रोहन पी बोत्रे और मोहम्मदाबाद तहसीलदार विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ कुर्क की करवाई की गई.

ये संपत्ति पहले अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम से थी जो बाद में नुसरत, मारिया और नूरिया अंसारी के नाम से बेनामी संपत्ति है। ये सभी पार्टी अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम थी जो 2017 में बेटियों के नाम दान कर दिया गया है।

एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. बागपत पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क की है. इसी के तहत आज गाजीपुर डीएम के निर्देश पर अफजाल अंसारी की बेटियों की 3 प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया हैकरीब 12 करोड़ 35 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *