घाना के फुटबॉलर और न्यूकैसल के पूर्व मिडफील्डर क्रिश्चियन एत्सु  की तुर्की भूकंप में मौत हो गई है।  मैनेजर के हवाले से बताया कि क्रिश्चियन एत्सु का शव तुर्की में उनके आवास के मलबे के नीचे पाया गया है।

तुर्की में मौजूद क्रिश्चियन एत्सु के मैनेजर मूरत उज़ुनमेहमेट ने शव तुर्की के दक्षिणी प्रांत हैटे में मलबे के नीचे पाया गया। उजुन्मेहमेट ने हैटे में संवाददाताओं से कहा, “अत्सु का शव मलबे के नीचे पाया गया। अभी और सामान निकाले जा रहे हैं। उनका फोन भी मिल गया है।”

घाना के फुटबॉलर के एजेंट नाना सेचेरे ने ट्वीट कर कहा कि दुख के साथ मुझे सभी शुभचिंतकों के लिए यह घोषणा करनी है कि अत्सु का शव आज सुबह बरामद किया गया। मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार और प्रियजनों के लिए है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मैं क्रिश्चियन एत्सु के परिवार के साथ भूकंप स्थल पर हूं। यहां चारों तरफ मलबा फैला है। भूकंप पीड़ितों की स्थिति को देखकर दिल बैठा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *