शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान बीते दिनों 22 साल की हो गई हैं। अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस दौरान के फोटोज अब सामने आये हैं।उन्होंने अपने सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करके फैंस को मदहोश कर दिया है।

गौरी खान ने सुहाना की ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बर्थडे गर्ल। उन्होंने कैप्शन में एक किसिंग इमोजी भी बनाया है। फोटो को कुछ ही देर में बेहिसाब लोगों ने लाइक और शेयर कर दिया है और ढेरों सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट सेक्शन में उन्हें विश किया है।

सुहाना फोटोज में वन ऑफ शोल्डर ऑरेंज बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। जी हाँ और उन्होंने अपने लुक को ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया। अगर हेयर स्टाइल की बात करें तो सुहाना ने मिडिल पार्टेड हेयर को स्लीक लुक देकर बन बनाया। कलरफुल बैलून्स, फूल और कैंडल की डेकोरेशन बेहद खास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *