पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को लेकर एक नया खुलासा हुआ है,दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने  बताया कि उसके कहने पर ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है।

हत्या की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी। लॉरेंस के गिरोह के शार्प शूटर मौके की तलाश में घूम रहे थे। हालांकि, आरोपी लॉरेंस बिश्नोई पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था।यह भी खबर सामने आई है कि मूसेवाला के पास जो पिस्टल थी, उसमें कुल 9 गोलियां लोड की जा सकती हैं। घटना के समय मूसेवाला ने खुद को जब घिरा पाया तो उसने पिस्टल निकाल कर फायरिंग की, जिसमें से सिर्फ दो ही गोलियां निकलीं।

मूसेवाला ने अपने साथ मौजूद साथियों को इस संबंध में पहले ही अलर्ट कर दिया था। अभी यह चर्चा चल ही रही थी कि हमलावरों ने मूसेवाला की थार गाड़ी के टायर में गोलियां मार दीं।

स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई व रोहित मोई को मंगलवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मोहाली में पिछले साल सात अगस्त को उनके गिरोह के सदस्य विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *