Saturday, May 4, 2024 at 7:57 PM

वॉइस नोट के जरिए हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी, रैपर ने कहा-“बहुत डरा हुआ हूं…”

शहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी है। सिंगर औऱ रैपर हनी सिंह को गोल्डी बराड़ की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में बताया जाता है कि वो अभी कनाडा में छिपा हुआ है।

हनी सिंह ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के विशेष सेल से की है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ मुख्य आरोपी है। इस वक्त वो फरार चल रहा है।

धमकी मिलने के बाद सिंगर हनी सिंह दिल्ली के स्पेशल सेल के कमिश्नर से मिले और अपनी शिकायत दर्ज कराई। हनी सिंह ने पुलिस को वो वॉइस नोट भी सौंप दी है जिसके जरिए उन्हें धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहली बार ऐसी कोई धमकी मिली है। हनी सिंह ने आगे कहा कि मैं बहुत डरा हुआ हूं। इसके बाद हनी सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। मौत से किसको डर नहीं लगता। मुझे जिंदगी में सिर्फ एक ही चीज से डर लगता है और मुझे मौत से डर लगता है।

हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि मैंने पुलिस को सभी सबूत दिये हैं। मुझे अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कुछ फोन आए थे और वॉइस नोट्स आए थे। मैंने आप सभी से भी कुछ भी नहीं छिपाया है। जल्दी ही और विस्तृत जानकारी दूंगा।

Check Also

जेजे अस्पताल में आरोपी अनुज थापन का हुआ पोस्टमॉर्टम, वीडियोग्राफी की मदद से सामने आया सच!

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता के मुंबई स्थित …