पूर्व विधायक देवी सिंह शेखावत का पुणे में निधन हो गया। उनका 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली.देवी सिंह शेखावत भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल  के पति थे।

 देवी सिंह शेखावत पिछले दो दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसलिए उनका इलाज पुणे के केईएम अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। उनका अंतिम संस्कार आज  शाम 6 बजे पुणे में होगा।

देवी सिंह शेखावत और प्रतिभा पाटिल का विवाह 7 जुलाई 1965 को हुआ था। देवी सिंह शेखावत अमरावती से मेयर होने के अलावा वे वहां से विधायक भी चुने गए थे। देवी सिंह शेखावत शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे हैं।

उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से 1972 में पीएचडी की थी। विद्या भारती शिक्षण संस्था फाउंडेशन द्वारा संचालित कॉलेज के प्राचार्य रहे देवी सिंह शेखावत अमरावती से 1985 में विधायक चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *