सुहागिन महिलाओं ने आज  को अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय का ये पहला करवा चौथ है, जिसको लेकर वो बहुत एक्साइटेड हैं।अपने पहले करवाचौथ पर मौनी ने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचा ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

उन्होंने अपने हाथों पर पिया सूरज नाम्बियार के नाम की मेहंदी भी रचा ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें ‘शिव-पार्वती’ की भी झलक है। उनकी मेहंदी की डिजाइन फैंस को बहुत पसंद आ रही है।शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी ने अपने हाथों पर थीम मेहंदी रचाई है।

एक हाथ पर उन्होंने शिव-पार्वती वाली मेहंदी रचाई है तो दूसरे में छलनी से चांद देख रही सुहागिन की मेहंदी रखवाई है। फैंस को मौनी की मेहंदी बेहद पसंद आ रही है और वह खूबसूरत अंदाज में मेहंदी वाले हाथों को फ्लॉन्ट करती हुई पोज दे रही हैं।

मौनी रॉय  ने इंस्टाग्राम पर करीब 1 घंटे पहले कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो हाथों पर रची मेहंदी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके एक हाथ पर शिव-पार्वती और दूसरे हाथ पर छलनी से चांद देखती औरत की डिजाइन दिख रही है। वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘पहला हमेशा स्पेशल होता है। हैप्पी करवा चौथ ब्यूटीज।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *