उत्तर प्रदेश :  प्रयागराज में सेना के रिटायर जवान ने कलह के कारण  पत्नी सहित दो बच्चो को बंदूक के दम पर बंधक बनाकर घंटो हंगामा किया और इतना ही नहीं पत्नी के भाई को गोली भी मार दी.

घटना की खबर पाकर कई थानों की फोर्स और प्रशासन की टीम पहुंच गई और करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर उसके पास से दोनाली बंदूक बरामद कर ली गई है. पत्नी और दोनों बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

आरोपी पूर्व सैनिक महिमा शंकर उर्फ संजय शुक्ला 2020 में रिटायर होकर नैनी अपने घर आया. उसकी और पत्नी सुधा से हमेशा किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था. सोमवार को उसके ससुराल में शादी थी, जिसपर उसका साला अपनी बहन को लेने पहुंचा तो गुस्साए संजय शुक्ला ने अपने साले पर दोनाली बंदूक से फायर झोंक दिया.

इसके बाद महिला शंकर ने अपनी पत्नी और दो बच्चो को बंधक बना कर उनको जान से मारने की धमकी देने लगा. घटना की खबर पाकर मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई.सेना का रिटायर जवान लगातार अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *