सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। चार महीने की प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने बीते दिनों इस बड़ी खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप फ्लांट तस्वीरें पोस्ट की थी।

वहीं अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा करने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति आनंद आहूजा संग मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट हुई थी। जहां सोनम कपूर उनके पति आनंद आहूजा ने कैमरा को जमकर पोज दिए।  इस कपल ने ऐसा कहां ही सोचा होगा की इतनी प्यारी तस्वीरों के लिए भी इन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ जाएगा।

दरअसल, बीते दो दिन पहले इस इवेंट की कुछ तस्वीरों को आनंद आहूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया था। लेकिन इवेंट में शिरकत करने से पहले सोनम कपूर बाहर बिना मास्क के स्पॉट हुई।  ऐसे में लोगों ने इस कपल को नसीहत देते हुए कह दिया, आनंद आहूजा सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और उन्हें मास्क पहनना चाहिए। ध्यान रखिए कोविड अभी भी फैला हुआ है।

इस यूजर के कमेंट का रिप्लाई देते हुए उन्होंने लिखा, हां उसने पहना था। सिर्फ एंट्री के दौरान ही वो बिना मास्क दिखाई दी थीं और फिर अंदर जाकर उन्होंने मास्क लगा लिया था। इसी के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *