कांन्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में इस समय जमकर   धूम मची है। इस कांन्स फेस्टिवल के 75वें संस्करण के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने भारत का परचम ऊंचा रखा है।

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी पेरिस पहुंच चुके हैं। सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसने सभी को चौंका दिया है। सुनील ग्रोवर की यह पोस्ट इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

ये फोटो मॉर्फ फोटो है जिसको फोटोशॉप किया गया है। इस फोटो में सुनील वाइट और पर्पल कलर के स्टाइलिश गाउन में दो चोटी के साथ नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुनील ने लिखा, “फ्रेंच रिवेरा।”

‘द कपिल शर्मा शो’ की गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह गुत्थी के रूप में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर चलते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *