राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार के दिन पायलट अवतार में नजर आईं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।

 पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह से आठ अप्रैल तक असम के दौरे पर रहेंगे। अधिकारी ने कहा, “आठ अप्रैल को राष्ट्रपति ने तेजपुर वायु सेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगे।”

पहले राष्ट्रपति ने 7 अप्रैल को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया। गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया।  उसी दिन वह गुवाहाटी में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *