फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा की आगामी निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं. फिल्म 11 अगस्त, 2023 को दुनिया भर में रिलीज हो सकती है. ‘एनिमल’ पहले दशहरा 2022 पर रिलीज होने वाली थी.

क्राइम ड्रामा फिल्म, ‘एनिमल’ भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्च र्स और मुराद खेतानी के सिने 1 स्टूडियो द्वारा निर्मित है. यह फिल्म 2017 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘अर्जुन रेड्डी’ और इसके समान रूप से लोकप्रिय बॉलीवुड रीमेक ‘कबीर सिंह’ के बाद निर्देशक के रूप में वांगा की वापसी का प्रतीक है.

अपने नए घर को बेहद खूबसूरत बनाने के लिए आलिया और रणबीर काफी मेहनत कर रहे हैं. वो अक्सर घर के काम का मुआयना करने भी जाते हैं. ताकि काम में कोई कमी न रहे. शादी के बाद दोनों इसी घर में अपना आशियाना बसाएंगे.

रणबीर आलिया के नए घर को डिजाइन करने में उनकी मां नीतू कपूर भी मदद कर रही हैं. वो भी अक्सर घर का कामकाज देखने के लिए पहुंचती हैं और उन्हें बताती हैं कि कैसे कृष्णा राज घर की लीगेसी को भी बरकरार रखा जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *