रिलीज के 10 दिन बाद भी, ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ हिंदी फिल्म के दर्शकों पर अपना जादू बिखेर रही है। इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

KGF: चैप्टर 2 को समीक्षकों और दर्शकों से जबरदस्त तारीफ मिल रही है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी अपना जादू कायम रखा। फिल्म ने रिलीज के दूसरे शनिवार को बीते दिन की तरह ही शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।

फिल्म में यश मुख्य किरदार में हैं। वहीं, संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि सहित कई कलाकार भी फिल्म में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए। फिल्म 14 अप्रैल को कन्नड़, तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज की गई।

फिल्म प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है। केजीएफ-2 को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा उत्तर-भारतीय बाजारों में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *