भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है.  तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. दौरे के आगाज से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.इंग्लैंड टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने वनडे-टी20 सीरीज से नाम वापस ले लिया है.

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद की.  रशीद ने कहा है कि मैं पिछले कुछ समय से हज यात्रा पर जाना चाहता था लेकिन उचित समय नहीं मिल रहा था. इस साल मुझे लगा कि यह कुछ ऐसा है जो मुझे करना था, कुछ ऐसा जो मैं करना भी चाहता था. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि मैंने इस बारे में ईसीबी यॉर्कशर से बात की वे मेरी बात को समझ गए.

बता दें कि राशिद खान के अगले महीने यानी जुलाई के बीच में वापस लौटने की उम्मीद है.ऐसे में यह साफ है कि वह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली सीरीज में वह मैदान पर उतरेंगे. ऐसे में वह अगले महीने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली व्हॉइट बॉल फॉर्मेट (वनडे-टी20) की सीरीज खेल सकते हैं. इस सीरीज का पहला मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *