उत्तराखंड के रुद्रपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।

हादसे में 37 लोगों के घायल होने की खबर है। जिनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के वक्त शक्तिफार्म के बसगर ग्रामसभा के करीब 60-70 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उत्तमनगर स्थित गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

सिरसा चौकी, बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आती है। चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

इस दौरान ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रविवार सुबह करीब 9 बजे हुए हादसे में सड़क के आसपास घायल लोग बिखरे हुए थे, स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *