बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण आजकल डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इस बीमारी के कारण मरीज का ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। इसके अलावा दवाईयों का सेवन करने और इंसुलिन लेने से भी यह कंट्रोल नहीं हो पाती।

नीम की पत्तियों में एंटी-डायबिटीक गुण पाए जाते हैं। यह गुण मांसपेशियों की कोशिकाओं में ग्लूकोज का स्तर बढ़ाने के लिए इंसुलिन की मदद करते हैं।

नीम के पत्तों में ग्लाइकोसाइड्स, ट्राइटरपेनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा नीम के पत्तों में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीडायबिटीक गुण भी पाए जाते हैं यह सारे पोषक तत्व ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

नीम की पत्तियों को सुबह खाली पेट खाना काफी फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा आप नीम के पत्तों को कच्चा भी चबा सकते हैं। औषधीय गुणों के लिए आपको नीम के पत्ते कच्चे ही चबाने चाहिए। इससे फायदा ज्यादा होगा।

. इसके अलावा आप नीम की पत्तियों से तैयार किए हुए पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। 1 चम्मच पाउडर को पानी में डालें। इसके बाद लंच और डिनर से आधा घंटा पहले आप इसका सेवन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *