अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। वो फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग को अभी कैंसिल कर दिया गया है।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी क्योंकि उन्हें चोट से उबरने में कई सप्ताह लगेंगे। घर वापस आने से पहले बिग बी ने हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन भी कराया।

उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा- “रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।”

बिग बी ने आगे लिखा-​​​​​​ “जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए सारा कामकाज बंद कर दिया गया है। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *