उत्तराखंड में भूस्खलन और मलबे से बदरीनाथ हाईवे सहित चमोली की 21 सड़कें बंद हो गई है।मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने गुरुवार को हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है.

दूसरी ओर भारी बारिश से चमोली जिले की 21 सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप हो गई.बदरीनाथ हाईवे टैय्या पुल और लामबगड़ के समीप खचड़ा नाले में देर रात से ही बंद पड़ा हुआ है। चमोली जनपद में देर रात से शुरू हुई भारी बारिश गुरुवार को तड़के थमीं. बारिश से जनपद की 21 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं.उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी-टिहरी-घनसाली-मयाली- तिलवाड़ा राज्य मोटर मार्ग में किमी 137 में भारी मलवा आने के कारण 21 मीटर स्पान स्टील गार्डर सेतु क्षतिग्रस्त हो गया।

बदरीनाथ हाईवे टैय्या पुल और लामबगड़ के समीप खचड़ा नाले में देर रात से ही बंद पड़ा हुआ है. यहां बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की जेसीबी मशीनें हाईवे खोलने में जुटी हुई हैं। वहीं बिरही-निजमुला सड़क के अवरुद्ध होने से निजमुला घाटी के गांवों में भी वाहनों की आवाजाही थम गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *