राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली पहुंचेंगी.  द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर से सड़क मार्ग के जरिए 280 किलोमीटर की दूरी तय कर भुवनेश्वर पहुंचीं.ओडिशा की राजधानी आने के दौरान मयूरभंज से लेकर भुवनेश्वर तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया.

केंद्र में सत्तारूढ़ राजग के पास राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभी कुल 5,26,420 मत हैं। मुर्मू को जीतने के लिए 5,39,420 मतों की जरूरत है। अब अगर चुनावी समीकरणों को देखें तो ओडिशा से आने के कारण सीधे तौर पर मुर्मू को बीजू जनता दल(बीजद) का समर्थन मिल रहा है।

द्रौपदी मुर्मू के सामने यशवंत सिन्हा का पलड़ा काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। एकमत विपक्ष के उम्मीदवार होने के बाद भी उनके पास फिलहाल 3,70,709 वोट हैं। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि राजग के सामने विपक्षी एकता कितने समय तक कायम रह पाती है।
द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी. उधर, द्रौपदी मुर्मू के भुवनेश्वर पहुंचने पर एक गेस्ट हाउस में ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष समीर मोहंती और स्थानीय सांसद अपराजिता सारंगी ने उनका स्वागत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *