एनडीए की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज नामांकन दाखिल करेंगी. वे संसद भवन पहुंच गई हैं.  द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के नेताओं से मांगा समर्थन NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष से समर्थन मांगा है।

उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा है। यहां बीजेपी सांसदों ने उनका स्वागत किया. द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में महात्मा गांधी, अंबेडकर और बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं को पुष्पांजलि अर्पित की.

द्रौपदी मुर्मू संसद भवन में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी करेंगी. मुर्मू 4 सेट का नामांकन भरेंगी.द्रौपदी मुर्मू संसद भवन में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी करेंगी.

एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है. जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं.इस सेट में बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री हैं. इस सेट में अभी तक 60 प्रस्तावक का नाम है और 60 अनुमोदक का. यानी इस तरह हर सेट में 120 नाम हैं.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *