Monday, May 20, 2024 at 5:54 AM

अंतरिक्ष में दादागीरी पर उतरा ड्रैगन, अमेरिका के साथ जल्द कर सकता हैं Space War

दक्षिण चीन सागर में अपनी हरकतों से दुनिया भर को टेंशन देने वाला चीन अब अंतरिक्ष में भी दादागीरी पर उतर आया है। दरअसल पिछले कुछ वर्षों में चीन ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में जबरदस्त उपलब्धियां हासिल की हैं।

 तक अंतरिक्ष में अमेरिका एकक्षत्र राज करता आ रहा था। मगर चीन ने अमेरिका के सामने ऐसी चुनौती पेश कर दी है कि नासा के वैज्ञानिक भी दंग रह गए हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में चीन लगातार नई-नई और बड़ी उपलब्धियां अपने नाम करता जा रहा है।

चीन की अंतरिक्ष में बढ़ती दादागीरी ने अमेरिका के साथ स्पेस मिलिट्री वॉर की आशंका को प्रबल कर दिया है। अगर ऐसा हुआ तो इसका खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ सकता है।

चीन और अमेरिका के बीच स्पेस मिलिट्री वार होने का मतलब है पूरी दुनिया की उपग्रह प्रणालियों का ध्वस्त हो जाना। यह एक ऐसा खतरा है, जिससे दुनिया का कोई भी देश अछूता नहीं रह सकता।

लगातार तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने शी जिनपिंग के इरादों से अमेरिका में खलबली मची है।  चीन ने स्पेस मिलिट्री के क्षेत्र में इतनी अधिक तरक्की कर ली है कि अब अमेरिका को भी चिंता करने की जरूरत है। अगर उसे रोका नहीं गया तो यह पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी होगी। वजह साफ है, दुनिया पर अपना वर्चस्व स्थापित करना।

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …