शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए फलों का सेवन बहुत जरूरी होता है. हेल्दी फिटनेस के लिए डेली रूटीन में फल खाने की सलाह देते हैं. क्या आप जानते हैं कि गुलाबी और चमकीले रंग का ड्रैगन फ्रूट भी हमारी हेल्थ के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है.

यह दो तरह का होता है- सफेद गूदे वाला और दूसरा लाल गूदे वाला. आपको बता दें कि ड्रैगन फ्रूट के फूल बहुत ही सुगंधित होत हैं और इन फूलों की एक खाशियत होती है कि ये रात को खिलते हैं और सुबह होने तक झड़ जाते हैं. आइए जानते हैं ड्रैगन फ्रूट से शरीर को मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में…

ड्रैगन फ्रूट प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसके साथ ही इसमें फ्लेवोनोइड, एस्कॉर्बिक एसिड और भरपूर फाइबर पाया जाता है. इसके ये सभी पोषक तत्व ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं और साथ ही बढ़े हुए शुगर लेवल को डाउन करते हैं. इसलिए अगर आप मधुमेह के मरीज हैं तो ड्रैगन फ्रूट खाना न भूलें.

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी होती है और कुछ मामलों में यह हार्ट डिजीज का भी एक बड़ा कारण बनती है. एक्सपर्ट मानते हैं कि डायबिटीज की वजह से हृदय रोग होने की एक बड़ी वजह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का बढ़ना भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *