“रोजाना एक सेब डॉक्टर को दूर रखता है”, सदियों पुरानी कहावत है। जिसका साफ मतलब है क‍ि इंसान अगर रोजाना एक सेब खाएं तो वह बीमारियों से दूर रहता है। फाइबर और विटामिन्स से भरपूर सेब हमें कई तरह के रोगों से दूर रखने के साथ ही इम्यून‍िटी भी बढ़ाता है।

बाजार में कई तरह के सेब मिलते हैं और सेब की कीमत भी बहुत ज्यादा होती है। बहुत से लोगों को सेब की खरीदारी करते समय नहीं पता चलता है, कि कौन सा सेब मीठा है और कौन सा सेब ताजा है।

सुगंध या खुशबू से आप मालूम कर सकते हैं क‍ि सेब ऑर्गेन‍िक और ताजा है या नहीं। नेचुरल तरीके उत्पादित सेब में एक विशिष्ट तरीके का स्वाद और गंध होती है। इसलिए सेब चुनते समय ताज़गी का एहसास ज़रूर लें।

बाजार में मिलने वाले सेब को आकार में बड़ा करने के ल‍िए ग्रोथ के इंजेक्‍शन दिए जाते हैं।नेचुरल रूप से उगाए गए सेब काफी छोटे होते हैं और न्‍यूट्रिशियन से भरपूर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *