Friday, September 20, 2024 at 3:03 AM

उरण हत्याकांड में बढ़ी आरोपी की मुश्किलें, एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं

मुंबई: नवी मुंबई के उरण में 20 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत भी आरोप जोड़े हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मामले के आरोपी दाऊद शेख को मंगलवार सुबह कर्नाटक के गुलबर्गा के शाहपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

कर्नाटक से गिरफ्तार हुआ था आरोपी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ‘कर्नाटक में गिरफ्तारी के बाद उसे मंगलवार रात नवी मुंबई लाया गया। वह फिलहाल बेलापुर (नवी मुंबई में) में पुलिस की हिरासत में है।’ आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दाऊद शेख के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले में अब अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत भी आरोप जोड़े गए हैं। शनिवार शाम को महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पीड़िता की मौत चाकू के कई वार से हुई।

Check Also

‘एक देश-एक चुनाव’ पर सियासी संग्राम; भाजपा और जयंत बचाव में उतरे तो बीजद हुई हमलावर

नई दिल्ली :  मोदी सरकार की कैबिनेट द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के मसौदे को …