टेलीविजन सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी अचानक अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर छा गई हैं।

 उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं  उनके हल्दी की रस्म होती दिखाई दे रही है। इस दौरान उनके कथित बॉयफ्रेंड और ‘साथ निभाना साथिया’ में उनके कोस्टार रह चुके विशाल सिंह उनके साथ नजर आ रहे हैं।

देवोलीना और विशाल ने अचानक से अपनी ये तस्वीरें शेयर कर हर किसी सरप्राइज दे दिया है। ऐसे में कोई भी ये समझ नहीं पा रही हैं कि देवोलीना और वि शााल सच में शादी रचा रहे हैंया फिर किसी आने वाले प्रोजेक्ट में फिर से साथ काम कर रहे हैं।

देवोलीना ने अपने हाथों पर लगीं ब्राइडल मेहंदी की तस्वीरें भी फैंस के साथ ड्रॉप की हैं जिन्हे देखर लगता है कि ये हसीना वाकई में कथित बॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ शादी रचा रही हैं। खाली देवोलीना ही नहीं उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने भी इस सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *