ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा  इस वक्त भारत  में हैं। प्रियंका लगभग 3 साल बाद अपने घर लौटीं हैं। ऐसे में वह बेहद खुश हैं। हाल ही में प्रियंका अपने हेयरकेयर ब्रांड के लॉन्च और प्रमोशन के लिए देर रात दिल्ली पहुंची थी।

प्रियंका को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली एयरपोर्ट भी स्टाइलिश एंट्री की। देसी गर्ल ट्रेंडी बेलबॉटम पैंट और लूज शर्ट में स्टनिंग दिखीं।

इस दौरान एक फैन उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए एक पेपर आगे बढ़ाता है तो एक्ट्रेस फौरन उससे पैन लेती हैं और अपना ऑटोग्राफ दे देती हैं।प्रियंका के पास एंडिंग थिंग्स,इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी जैसे कई प्रोजैक्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *