दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस  को दुबई में होने वाले IIFA अवार्ड  में अबु धाबी जाने की इजाज़त दे दी है.बता दें की मनी लॉन्ड्रिंस केस का सामना कर रही एक्ट्रेस को कोर्ट की ओर से विदेश जाने की अनुमति मिल गई है।

उन्होंने आईफा अवार्ड्स में शामिल होने अबू धाबी जाने के लिए 15 दिनों की विदेश यात्रा की अनुमति अर्जेंट देने की मांग करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी.

जैकलीन ने अर्जी में अबू धाबी के अलावा फ्रांस और नेपाल की यात्रा करने के लिए अनुमति की मांगी थी. लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्ट्रेस को झटका देते हुए उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी थी.

खबरों के मुताबिक अपनी अर्जी में जैकलीन ने खुद को सलमान खान के नेपाल में होने वाले इवेंट ‘द बैंग’ टूर का हिस्सा बताकर विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। एक्ट्रेस की अर्जी का विरोध करते हुए ईडी ने कहा था कि जैकलीन सलमान खान के नेपाल टूर का हिस्सा नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *