दिल्ली की शराब आबकारी नीति के मामले में सीबीआई और ईडी को कई बड़े सुराग हाथ लगे हैं। इस मामले में चल रही जांच की आंच अब पंजाब के नेताओं तक पहुंचने लगी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों बड़ी जांच एजेंसियों के रडार पर पंजाब आम आदमी पार्टी से जुड़े कई बड़े नेता आ चुके हैं।

पुख्ता सबूत मिलते ही कुछ और गिरफ्तारियां भी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।  इससे पहले पिछले साल ईडी की पंजाब के कुछ बड़े अधिकारियों पर छापेमारी हो चुकी है। पंजाब के नेताओं ने सीबीआई से मांग की है कि वह दिल्ली एक्साइज पॉलिसी की जांच को पंजाब तक बढ़ाए।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के बड़े सूत्रधारों में शामिल कुछ नेताओं समेत अन्य राज्यों के बड़े नेताओं की कॉल डिटेल समेत गिरफ्तार किए गए लोगों के बयानों को जब खंगाला गया तो बड़े खुलासे होते चले गए।  जिस तरीके से लगातार दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में गिरफ्तार हुए लोगों से पूछताछ की जा रही है, उससे कई कड़ियां आपस में जुड़ती हुई नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *