देहरादून जिले के नागाघेर रानीपोखरी में सोमवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई।एक पुजारी ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला रेतकर निर्मम हत्या की दी।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिला निवासी महेश तिवारी के रूप में हुई है। महेश मूल रूप से बांदा का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माता), नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी), अपर्णा, उम्र 13 वर्ष( पुत्री), अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री) और स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री) की गला रेतकर हत्या की। आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की है। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *