भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत कार दुर्घटना के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं।  पंत के परिवार वालों का कहना है कि लगातार लोगों की आवाजाही के कारण क्रिकेटर को भरपूर आराम नहीं मिल रहा है।

तब से उनके जानने वाले, मंत्री और अधिकारी सहित बॉलीवुड के एक्टर भी रिषभ पंत से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से घायल पंत को आराम नहीं मिल पा रहा है।

एक मेडिकल टीम रिषभ पंत का ख्याल रख रही है और उनका भी कहना है कि क्रिकेटर को ठीक होने के लिए आराम की सख्त जरूरत है। पंत के लिए शारीरिक और मानसिक आराम के लिए उन्हें भरपूर आराम मिलना ही चाहिए।

हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटिव विंग के एक स्टाफ के अनुसार पंत से मिलने आने वाले विजिटर्स को रोकने का कोई मैकेनिज्म हॉस्पिटल के पास नहीं है।  विजिटर्स के लिए सिर्फ सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और शाम को 4 से 5 बजे तक ही मिलने के अनुमति दी जाती है। साथ एक बार में सिर्फ 1 व्यक्ति ही पेशेंट से मिल सकता है।

रिषभ पंत के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद नेताओं और मंत्रियों के साथ ही उत्तराखंड के सीए पुष्कर सिंह धामी भी मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा एक्टर अनुपम खेर और अनिल कपूर भी मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *