क्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा के लिए नाइजीरिया जा रहे हैं, जहां वह पश्चिमी अफ्रीकी राष्ट्र के नियुक्त राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबु के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे।रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि राजनाथ सिंह अबुजा के ईगल स्क्वायर में 29 मई को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
भारतीय रक्षा मंत्री नाइजीरिया के निवर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से 28 मई को को आयोजित एक समारोह के दौरान मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह की यह तीन दिवसीय यात्रा किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा की गई नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी।

रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत और पश्चिमी अफ्रीका के बीच दोस्ती को मजबूत करेगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि वह उपकरणों और प्लैटफॉर्म की पहचान करने के लिए नाइजीरिया के उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे। प्रेस रिलीज में उन्होंने बताया कि इनके माध्यम से भारतीय रक्षा उद्योग देश की आवश्यकताओं का समर्थन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *