रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनी मंगोलिया यात्रा पर हैं। किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यह पहली मंगोलिया यात्रा है। इस दौरान उन्होंने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख से मुलाकात की। इस यात्रा का मकसद क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात और वैश्विक भू-राजनीति में उथलपुथल के बीच दोनों देशों के साथ भारत के रणनीतिक व रक्षा संबंधों का विस्तार करना है।

सिंह ने एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ” उलानबटोर में पूज्य बापू को श्रद्धांजलि दी ।”राजनाथ सिंह ने बुधवार को सफेद घोड़े की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘मंगोलिया में हमारे खास दोस्तों की ओर से एक विशेष उपहार। मैंने इस शानदार व सुंदर घोड़े का नाम तेजस रखा है। धन्यवाद, राष्ट्रपति खुरेलसुख, धन्यवाद मंगोलिया।’

सिंह ने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। रक्षा मंत्री 5 से 7 सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा पर हैं।

मंगोलिया से रक्षामंत्री दो दिवसीय यात्रा पर जापान जाएंगे। वह आठ और नौ सितंबर को जापान में होंगे। वह जापान के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में आठ सितंबर को होने वाली वार्ता में शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *