पठान ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस का मौसम बिगाड़ दिया है। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए है और फिल्म लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। पठान ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस के हालात सुधार दिए है बल्कि शाहरुख खान के करियर को भी नई उड़ान दी है।

शाहरुख खान स्टारर पठान ने महज 7 दिनों के अंदर 300 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। इसी के साथ पठान किंग खान की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आकड़ा पार किया है। अगर बात करें पठान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तो यह उनकी दूसरी फिल्म है जिसने 300 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है।

वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर पद्मावत इस क्लब में शामिल होने वाली सबसे सुस्त फिल्म है। पद्मावत ने 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए 50 दिनों का वक्त लिया था। फिल्म ने 302.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।  300 करोड़ में शामिल होने वाली दीपिका की दोनों ही फिल्में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी।

25 जनवरी 2018 को पद्मावत ने सिनेमाघर में दस्तक दी थी। वहीं अब 5 साल बाद 25 जनवरी 2023 को शाहरुख खान और दीपिका स्टारर पठान थियेटर में रिलीज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *