दीपिका पादुकोण इंडिया की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल हैं। एक्ट्रेस कभी ओस्कर पहुंच कर तो कभी किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से सभी को प्राउड फील करवा चुकी हैं। उन्हें 95 वें ओस्कर में आरआरआर के गाने नाटू नाटू के लिए अवॉर्ड इंट्रोड्यूस करते देखा गया था।

 इस दौरान एक्ट्रेस न्यूयॉर्क स्थित डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की गई खूबसूरत ड्रेस में नजर आई। लेकिन आलिया की मेट गाला की फोटोज आने से पहले दीपिका अपनी पुरानी ऑस्कर की तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोर रही हैं, जो शायद आलिया के फैंस को पसंद नहीं आ रहा, इसलिए दीपिका को ट्रोल किया जा रहा है।

दीपिका की ऑस्कर फोटोज पर एक यूजर ने लिखा , ‘आपने ये मेट गाला के टाइम पर ही क्यों पोस्ट किया? ‘ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये पोस्ट किसी FOMO से कम नहीं लग रहा’। वहीं एक अन्य ने कहा ‘इनसिक्योर औरत’।

रणबीर कपूर के कनेक्शन की वजह से दोनों के फैंस एक दूसरे को दुश्मन समझते आये हैं।  करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण पर दोनों साथ में पहुंची थीं और खुद को अच्छा दोस्त बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *