टीवी ऐक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी अभी जल्दी पैरेंट्स बने हैं । कभी देबिना अपनी लाडली को लोरी गाकर सुलाती दिखती हैं, तो कभी उन्हें दुलारती हुई नजर आती हैं।

कपल ने अपनी लाडली का एक इंस्टाग्राम पेज भी बनाया है जहां उसकी फोटो-वीडियो वह पोस्ट करती रहती हैं।वह अपनी बेटी को सुलाने के लिए लोरी गा रही थीं लेकिन उसे दोनों हाथ के बजाए एक हाथ से साइड में पकड़ा था।

एक यूजर ने लिखा था- ‘सेलेब्स रील्स बनाने में बहुत बिजी रहते हैं। जिस वजह से वह बच्चों को पकड़ने का बेसिक तरीका भी फॉलो नहीं कर पाते हैं। देबिना बनर्जी ने भी इसका अच्छे से रिप्लाई किया जिसमे उन्होंने कहा की, ‘कई सारे सवाल हैं आप लोगों के पास। मैंने बच्चों को ऐसे क्यों पकड़ा है मैं क्यों अपनी सास को मम्मी नहीं बुलाती… और भी कोई सवाल? मैं केवल इतना कह सकती हूं कि मेरे आस-पास कुछ प्रोटेक्टिव हैंड्स हैं। और आप ये चीज देख भी सकते हैं।’

इन सब के बीच देबिना और गुरमीत के पैरेंट्स ने बेबी का फेस का खुलासा किया है। बताया है कि बेटी बिलकुल अपने पापा-मम्मी की तरह दिखाई देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *