भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस  के मामलों में उछाल देखा गया है। बीते एक दिन में कोरोना के 3 हज़ार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।इस दौरान पांच लोगों की महामारी से मौत हो गई। सक्रिय केस भी तेजी से बढ़कर 19,509 हो गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में कोरोना के 3 हज़ार 712 नए केस दर्ज हुए हैं, जो बीते कल के मुकाबले 967 केस ज्यादा है। वहीं इस दौरान 5 मरीजों की मौत हुई, जो कल के मुकाबले एक कम है। संतोषजनक है कि देश में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या बेहद कम हो गयी है।

देश में एक दिन में 2,584 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 19,509 पर पहुंच गई। बीते एक दिन में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.84 फीसदी दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई, पुणे और ठाणे में कोरोना के मामले अधिक मिल रहे हैं। सक्रिय केस 3475 हैं। इनमें 2500 केस मुंबई से हैं। एहतियात बरतने की जरूरत है। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *