मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी बेसिक तथा प्रायमरी स्कूल में पढ़ने एक करोड़ 1. 91 करोड़ से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 12 -12 सौ रुपए ट्रांसफर किया। कार्यक्रम में कायाकल्प दिव्यांजली पोर्टल का भी अनावरण किया गया।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सर्वोच्च स्वच्छता वाले विद्यालय के प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया। अभियान की सफलता से 1.91 करोड़ नामांकन हुआ है।

संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले स्कूलों की स्थिति अच्छी नहीं थी। स्कूलों में कहीं शिक्षक थे तो छात्र नहीं थे।  अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते थे लेकिन अब बेसिक शिक्षा को विश्वास का प्रतीक बनाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 1.91 करोड़ परिषदीय स्कूलों के बच्चों को डीबीटी से पैसा ट्रांसफर कर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का अभियान शुरू हुआ। इस दौरान सरकार ने प्रयास कर ऑनलाइन और दूरदर्शन के जरिये शिक्षा की व्यवस्था की।योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में उपस्थित बेसिक शिक्षा परिषद के मंत्री तथा उनके अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *