मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य का प्रचार करने सोमवार को सीएम योगी भी पहुंचे।  योगी ने मुलायम सिंह यादव की लोकसभा में कही गई बातों यादकर उनकी तारीफ की।

योगी के निशाने पर अखिलेश के साथ ही शिवपाल यादव रहे। शिवपाल यादव को सीएम योगी ने फुटबॉल और पेंडुलम तक बता दिया। कहा कि चाचा शिवपाल की स्थिति पेंडुलम जैसी हो गई है।  कुर्सी के हैंडल पर बैठना पड़ा था। जीवन में पेंडुलम कभी नहीं बनना चाहिए। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है

सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि नेताजी ने 2019 से पहले लोकसभा में कहा था कि आने वाले चुनावों में मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही जीतेगी।  अखिलेश यादव के गढ़ करहल में उतरे सीएम योगी ने कहा कि आपके पास आप के विधायक नहीं आएंगे, लेकिन विधायक मित्र जरूर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *