मध्य प्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना’ का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने इस योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की.

शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा, आज रोज़गार सबसे बड़ी चिंता है. इसलिए हमने तय किया है कि हम मध्य प्रदेश में हर महीने में एक दिन रोज़गार दिवस के रूप में मनाएंगे और उस दिन हम कई युवाओं को एक साथ रोज़गार दिलाने का काम करेंगे.

उन्होंने आगे कहा, मेरे बच्चों आप में प्रतिभा, क्षमता, योग्यता किसी चीज़ की कमी नहीं है. मेरा सपना है कि मध्य प्रदेश के बेटा, बेटियां रोज़गार मांगने वाले नहीं बल्कि रोज़गार देने वाले बन जाए. यह हो सकता है, असंभव नहीं है.

शिवराज सिंह ने बताया, हमने पहले रोजगार दिवस में 5 लाख से ज्यादा बेटी-बेटों को लाभ दिया. रोजगार दिवस से तीन महीने में 13 लाख युवाओं को ऋण दिलाया और आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *