दिल्ली : देश की  राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ जारी एमसीडी के एक्शन का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विरोध किया है। उन्होंने आगे कहा की -“63 लाख लोगों की दुकानों या मकानों पर बुलडोजर चल सकता है। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा.”

प्रेसवार्ता के दौरान केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों से हम देख रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है। उनका कहना है कि हम आने वाले कुछ महीनों तक यह अभियान चलाएंगे और दिल्ली से अतिक्रमण हटाएंगे।

केजरीवाल बोले, हम खुद भी अतिक्रण के खिलाफ हैं। हम नहीं चाहते कि दिल्ली खराब दिखे।  उसमें से एक है कि दिल्ली पिछले 75 सालों में जैसा बसा है वह प्लान्ड तरीके से नहीं बसा। दिल्ली जिस तरह से बनी उसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा दिल्ली एन्क्रोच्ड(अतिक्रमण कर बनी) कही जा सकती है। तो प्रश्न उठता है कि क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को तोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि 15 साल से नगर निगम में बीजेपी का राज रहा इस दौरान उन्होंने खुद गैरकानूनी ढंग से कई बिल्डिंग बनवाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *